शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ला ओपाला (La Opala) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

ला ओपाला (La Opala) के शेयर ने जबरदस्त उछाल के साथ आज अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छू लिया।

ला ओपाला ने घोषणा की है कि इसके निदेशक समूह की बैठक 05 फरवरी को होगी, जिसमें कंपनी के शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा। इस सूचना के आते ही 2.05 बजे के आस-पास इसके शेयर में तीखी उछाल आयी और 744.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 सप्तह का भी शिखर है। इससे पहले सुबह यह 620.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 615.00 रुपये पर खुला। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 89.25 रुपये या 14.39% की मजबूती के साथ 709.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!