शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस निप्पॉन (Reliance Nippon) के मुनाफे में 26.73% की वृद्धि दर्ज

रिलायंस निप्पॉन (Reliance Nippon) ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

2016 की समान तिमाही में हुए 101 करोड़ रुपये के मुकाबले रिलायंस निप्पॉन का मुनाफा 26.73% बढ़ कर 128 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की आमदनी 319 करोड़ रुपये से 23.51% की बढ़त के साथ 394 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 325.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 326.55 रुपये पर खुला और 311.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 8.75 रुपये या 2.69% की कमजोरी के साथ 316.85 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!