शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media) को तीसरी तिमाही में हुआ लाभ

नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media) को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 77.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस दौरान नेटवर्क18 की शुद्ध आय 353.42 करोड़ रुपये से 24.27% बढ़ कर 439.23 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में नेटवर्क18 मीडिया का शेयर 60.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 61.25 रुपये पर खुला और 61.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.55 रुपये या 5.82% की कमजोरी के साथ 57.40 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!