शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बीच डेन नेटवर्क्स (Den Networks) का शेयर 6.50% से अधिक टूटा

आज डेन नेटवर्क्स (Den Networks) के शेयर भाव में 6.50% से अधिक की गिरावट आयी है।

कंपनी को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि इसकी तुलना में कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 38.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान डेन नेटवर्क्स की आमदनी 290.83 करोड़ रुपये से 12.85% बढ़ कर 328.22 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में डेन नेटवर्क्स का शेयर 139.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 141.00 रुपये पर खुला और 142.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयरों में 9.10 रुपये या 6.54% की कमजोरी के साथ 130.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!