शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर तिमाही नतीजों से टूटा हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) का शेयर

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के शेयर भाव में 4% से अधिक की गिरावट आयी है।

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हैटसन एग्रो का शुद्ध लाभ 31.65 करोड़ रुपये से 52.70% घट कर 14.97 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान इसकी शुद्ध आमदनी 948.01 करोड़ रुपये से % अधिक 1,012.93 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 6.84% घट कर 87 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 1.29% घट कर 8.6% रह गया। उधर बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर 874.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 840.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 39.80 रुपये या 4.55% की कमजोरी के साथ 835.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!