शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने मिलाया ब्रिटिश कंपनी से हाथ

आईटी सेव् प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने लंदन में स्थित निवेश प्रबंधक कंपनी एमऐंडजी प्रुडेंशियल (M&G Prudential) के साथ करार किया है।

10 वर्षीय 69 करोड़ डॉलर से अधिक के करार के तहत टाटा कंसल्टेंसी, एमऐंडजी प्रुडेंशियल को अपने व्यवसाय को डिजिटल रूप से बदलने और यूके में 40 लाख से अधिक बचत और सेवानिवृत्ति उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने में सहायता करेगी। टाटा कंसल्टेंसी पर इसके आंतरिक आईटी इन्फ्रा को बेहतर बनाने की भी जिम्मेदारी होगी।
उधर बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर 2,850.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,857.10 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे यह 50.00 रुपये या 1.75% की तेजी के साथ 2,900.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!