शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला 2,800 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 2,800 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी को महाराष्ट्र में कोयला आधारित 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की स्थापना करनी है। इस परियोजना में डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण, स्थापन और चालू करना शामिल है। उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 98.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 98.80 रुपये पर खुला और 100.25 रुपये तक ऊपर गया। करीब 1.10 बजे यह 0.10 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 98.70 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!