शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार रहे जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही नतीजे

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 321.72 करोड़ रुपये का मुनफा कमाया।

यह साल दर साल आधार पर पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के 250.80 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.04% अधिका रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,691.58 करोड़ रुपये से 10.31% अधिक 1,886.11 करोड़ रुपये रही। दूसरी ओर बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 613.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 617.90 रुपये पर खुला और 619.36 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक भी चढ़ा, मगर फिर इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 2.40 बजे यह 14.75 रुपये या 2.41% की कमजोरी के साथ 598.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!