शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) का मुनाफा

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) का मुनाफा 5.64% घटा।

कंपनी का मुनाफा 620.4 करोड़ रुपये की तुलना में 585.4 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 1,530 करोड़ रुपये से 1.86% अधिक 1,696.3 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 7.8% की बढ़त के साथ 1,613 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 14 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 44.1% पर पहुँच गया। दूसरी ओर बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर 366.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की कमजोरी के साथ 364.35 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 10.05 रुपये या 2.74% की गिरावट के साथ 356.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!