शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) प्राप्त करेगी पेप्सिको के और फ्रेंचाइजी अधिकार

बुधवार को वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

इस बैठक मे बिहार में पेप्सिको इंडिया के लिए फ्रेंचाइजी अधिकार प्राप्त करने के प्रस्ताव को मान्य कर दिया गया। इस खबर से आज वरुण बेवरेजेज का जोरदार तेजी के साथ खुला, मगर उसी रफ्तार के साथ नीचे भी आया। बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 661.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 665.00 रुपये पर खुला और शुरु में ही 686.90 रुपये तक उछला। 12.40 बजे के करीब यह शेयर 3.60 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 664.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!