शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) ने कमाया 3,090.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी (ITC) ने 3,090.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

वहीं 2016 की समान तिमाही में आईटीसी का शुद्ध लाभ 2,639.84 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 9,763.92 करोड़ रुपये से बढ़ कर 9,952.19 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर आईटीसी के तिमाही मुनाफे में 17.06% और आमदनी में 1.92% की वृद्धि हुई। इसके अलावा आईटीसी का एबिटा 10.1% अधिक 3,904.50 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.61% बढ़ कर 40% रहा। दूसरी ओर बीएसई में आईटीसी के शेयर ने 272.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 276.20 रुपये पर शुरुआत की। 277.40 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 272.75 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!