शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के मुनाफे में 41.72% की बढ़त, शेयर उछला

शानदार तिमाही नतीजों से जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर में आज 4.50% से अधिक की जोरदार उछाल दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में हुए 118.60 करोड़ रुपये के मुकाबले जेएम फाइनेंशियल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 41.72% की बढ़त के साथ 168.09 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 544.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 39.59% की बढ़त के साथ 760.45 करोड़ रुपये रही। दूसरी ओर बीएसई में जेएम फाइनेंशियल का शेयर 159.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 160.90 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 168.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.75 रुपये या 4.87% की बढ़त के साथ 166.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!