शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किर्लोस्कर ऑयल (Kirloskar Oil) के शुद्ध लाभ में 40.5% की जबरदस्त बढ़त

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में किर्लोस्कर ऑयल (Kirloskar Oil) के शुद्ध लाभ में 40.5% की वृद्धि हुई।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 28.07 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 39.45 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 641.17 करोड़ रुपये से 6.77% बढ़ कर 684.61 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का एबिटा 10.7% बढ़ कर 64.07 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 33 आधार अंकों की बढ़त के साथ 9.4% रहा। उधर बीएसई में किर्लोस्कर ऑयल का शेयर शुक्रवार को 100.25 रुपये या 2.69% की वृद्धि के साथ 391.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 450.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 321.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!