शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के शुद्ध लाभ में हुई 55.34% की बढ़त

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के शुद्ध लाभ में 55.34% की बढ़त हुई।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने 750.23 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,165.46 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान इंडियाबुल्स हाउसिंग की शुद्ध आमदनी 2,585.85 करोड़ रुपये से 29.51% बढ़ कर 3,349.17 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 1,354.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,373.80 रुपये पर खुला। 1,396.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 25.25 रुपये या 1.86% की तेजी के साथ 1,379.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!