शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) की आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा 36.07% अधिक रहा।

कंपनी को 34.65 करोड़ रुपये की तुलना में 47.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 467.45 करोड़ रुपये से 6.72% बढ़ कर 498.90 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा टीटीके प्रेस्टीज का एबिटा 29% की बढ़त के साथ 71.58 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.48% अधिक 14.4 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे और आमदनी में बढ़त के बावजूद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है। बीएसई में टीटीके प्रेस्टीज का शेयर 8,596.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 8,579.55 रुपये पर खुला। 8,307.45 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 286.25 रुपये या 3.33% की कमजोरी के साथ 8,310.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!