शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा फाइजर (Pfizer) का मुनाफा

दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 87.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में इसे 39.87% कम 62.37 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मगर इस दौरान फाइजर की शुद्ध आमदनी 510.23 करोड़ रुपये से 10.52% घट कर 456.54 करोड़ रुपये रह गयी। उधर बीएसई में फाइजर का शेयर 2,110.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,115.00 रुपये पर खुला और 2.25 बजे के करीब 2,192.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 64.20 रुपये या 3.04% की मजबूती के साथ 2,165.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!