शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के मुनाफे और आमदनी में हुई वृद्धि

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 147 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

वहीं इसे 2016 की समान अवधि में 142 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 533 करोड़ रुपये की तुलना में 587 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर अजंता फार्मा का मुनाफा 4% और आमदनी 10% बढ़ी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 177 करोड़ रुपये से 15% की बढ़त के साथ 204 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर 1,571.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,575.00 रुपये पर खुला। 1,494.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब सवा 3 बजे अजंता फार्मा के शेयरों में 76.00 रुपये या 4.84% की कमजोरी के साथ 1,495.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!