शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) का शेयर 3.3% की बढ़त के साथ हुआ सूचीबद्ध

सॉफ्टवेयर ऐप्पलिकेशन डेवलपर न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) के शेयर ने आज बीएसई पर 3.3% की बढ़त के साथ शुरुआत की।

न्यूजेन सॉफ्टवेयर का शेयर आईपीओ इश्यू के ऊपरी भाव (245 रुपये) की तुलना में सूचकांक पर 253 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। शुरुआत के बाद करीब 10 बजे एक तीखी उछाल के साथ इसने 266.50 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, मगर मुनाफावसूली के कारण फौरन ही नीचे भी आया। 11 बजे के बाद से यह एक दायरे में कारोबार कर रहा है और 12.20 बजे के आस-पास इश्यू भाव के मुकाबले 14.15 रुपये या 5.78% की बढ़ोतरी के साथ 259.15 रुपये पर है।
बता दें कि 16 से 18 जनवरी तक चले कंपनी के आईपीओ इश्यू को 8.16 आवेदन मिले थे। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने 425 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 1.22 करोड़ शेयर जारी किये थे, जिसके मुकाबले कंपनी को 10 करोड़ शेयरों से अधिक के लिए आवेदन प्राप्त हुए। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने इश्यू में 240-245 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। 1992 में शुरू हुई कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाये गये कुल धन में से 95-100 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा में नया ऑफिस स्थापित करेगी। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!