शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

सिप्ला को यह मंजूरी टेनोफोविर डिसोप्रोक्सिल फ्यूमैरेट टैबलेट के लिए प्राप्त हुई, जिसका इस्तेमाल व्यस्कों में एचआईवी-1 संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 621.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 625.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत में ही दो बार चढ़ने के बाद 11 बजे से यह कमजोर स्थिति में ही है। करीब 12.50 बजे यह 2.40 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 618.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!