शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से टूटा केनरा बैंक (Canara Bank) का शेयर

केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयर में 4% से ज्यादा की कमजोरी आयी है।

खबर है कि बैंक अपनी सहायक कंपनी कैन फिन होम्स में 30.44% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकता है। बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 361.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 364.50 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 344.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.30 बजे बैंक के शेयरो में 17.65 रुपये या 4.88% की कमजोरी के साथ 344.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं कैन फिन का शेयर 15.95 रुपये या 3.60% की मजबूती के साथ 459.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!