शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार रहे एचडीएफसी (HDFC) के तिमाही नतीजे, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में एचडीएफसी (HDFC) के शुद्ध लाभ में 144.74% की शानदार वृद्धि हुई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 2,728.66 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6,677.06 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एचडीएफसी की शुद्ध आमदनी भी 14,988.87 करोड़ रुपये से 12.39% बढ़ कर 16,846.77 करोड़ रुपये रही। वहीं एचडीएफसी की शुद्ध ब्याज आय 11.2% की वृद्धि के साथ 2,967.7 करोड़ रुपये और ऋण 18.5% अधिक 3.4 लाख करोड़ रुपये रहे। बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,902.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,908.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 1,982.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरो में 56.15 रुपये या 2.95% की तेजी के साथ 1,958.70 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!