शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार वित्तीय नतीजों के बावजूद गिरा सुवेन लाइफ (Suven Life) का शेयर

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में सुवेन लाइफ (Suven Life) के मुनाफे में 42.52% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ 24.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.59 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की शुद्ध आमदनी 120.45 करोड़ रुपये की तुलना में 38.59% की बढ़त के साथ 166.94 करोड़ रुपये रही। मगर बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद इसके इसके शेयर में कमजोरी है। बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 240.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 238.80 रुपये पर खुला और 225.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 1.40 बजे के करीब सुवेन लाइफ के शेयरों में 13.15 रुपये या 5.48% की कमजोरी के साथ 226.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!