शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) के मुनाफे में हुआ इजाफा

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) ने 2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इसकी तुलना में 2017 की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 35.02% की बढ़त के साथ 15.46 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान इसकी शुद्ध आमदनी 715.12 करोड़ रुपये से 16.77% की बढ़त के साथ 835.06 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 45.9% की बढ़त के साथ 29.50 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 0.70% बढ़ कर 3.5% रहा। दूसरी ओऱ बीएसई में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का शेयर 485.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 486.25 रुपये पर खुला और 511.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.40 रुपये या 0.91% की कमजोरी के साथ 481.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!