शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक बिल्डकॉन, आइडिया सेल्युलर, पिरामल एंटरप्राइजेज, ग्रेविटा इंडिया और लार्सन ऐंड टुब्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अशोक बिल्डकॉन, आइडिया सेल्युलर, पिरामल एंटरप्राइजेज, ग्रेविटा इंडिया और लार्सन ऐंड टुब्रो शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - लार्सन ऐंड टुब्रो, डाबर, एस्कॉर्ट्स, एचसीसी, आईसीआईसीआई बैंक, जीएचसीएल, आईडीबीआई, जेके लक्ष्मी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, पीवीआर।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी का मुनाफा 21.5% की बढ़त के साथ 51.9 करोड़ रुपये रहा।
अपोलो पाइप्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 126% की बढ़त के साथ 4.48 करोड़ रुपये रहा।
ग्रेविटा इंडिया - तिमाही शुद्ध लाभ 27% बढ़ कर 10.4 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 44.7% अधिक 240.8 करोड़ रुपये रही।
जागरण प्रकाशन - तिमाही मुनाफा 11% घट कर 87 करोड़ रुपये रह गया।
जेके पेपर - जेके पेपर का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का मुनाफा 23% अधिक 69 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस नैवल - रिलायंस नैवल का घाटा 132.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 166 करोड़ रुपये रहा।
आइडिया सेल्युलर - आइडिया सेल्युलर को क्यूआईपी के जरिये शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी।
वेल्सपन एंटरप्राइजेज - कंपनी ने एक सड़क परियोजना में 49% हिस्सेदारी खऱीदी।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी सभी क्षेत्रों में कर्ज से लदी कंपनियों को खऱीदने पर निगाह बनाये हुए है।
मिंडा कॉर्प - मिंडा कॉर्प ब्रैकिंग सिस्टम बनाने के लिए साझेदार की तलाश कर रही है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!