शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइम टेक्नोप्लास्ट (Time Technoplast) की सहायक कंपनी करेगी नयी उत्पादन इकाई स्थापित

टाइम टेक्नोप्लास्ट (Time Technoplast) की सहायक कंपनी एलान इन्कॉर्पोरेटेड एफजेडई यूएआई में एक नयी उत्पादन इकाई स्थापित करेगी।

20 लाख इकाई की उत्पादन क्षमता वाले इस संयंत्र में 220 लीटर तक आयतन वाले टाइट हेड और ओपन टॉप स्टील ड्रम का उत्पादन होगा। इस संयंत्र के 2018 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। उधर बीएसई में टाइम टेक्नोप्लास्ट का शेयर 181.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 186.65 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में यह 1.65 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 183.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख