शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले कुल 2,275 करोड़ रुपये के कार्य

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2,275 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें कंपनी को जल तथा प्रवाह उपचार व्यापार में 1,255 करोड़ रुपये, बिजली वितरण तथा पारेषण व्यापार में 590 करोड़ रुपये और बिल्डिंग तथा फैक्ट्रीज निर्माण क्षेत्र में 430 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,455.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,453.00 रुपये पर खुला। मगर बाजार में गिरावट के कारण लार्सन ऐंड टुब्रो भी लाल निशान में है। पौने 12 बजे के करीब यह 27.80 रुपये या 1.91% की गिरावट के साथ 1,428.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!