शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जनवरी बिक्री में 31% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जनवरी बिक्री में 31% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले वर्ष जनवरी में 59,676 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 77,878 वाहनों की बिकवाली की। इनमें 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 55,217 इकाई से 32% अधिक 72,889 इकाई और 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 4,459 इकाई से 12% की बढ़त के साथ 4,989 इकाई रही। इस दौरान कंपनी का निर्यात 1,543 इकाई से 8% बढ़त के साथ 1,673 इकाई रहा। बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 27,995.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 28,000.00 रुपये पर खुला और 28,495.00 रुपये तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास आयशर मोटर्स के शेयरों में 39.35 रुपये या 0.14% की बढ़त के साथ 28,034.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!