शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) को हुआ 480.75 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 480.75 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 414.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान टाटा टेलीसर्विसेज की शुद्ध आमदनी भी 658.66 करोड़ रुपये से 57.43% घट कर 418.38 करोड़ रुपये रह गयी। उधर बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 6.96 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 7.09 रुपये पर खुला, मगर शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली के बीच यह नीचे की ओर 6.62 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 0.11 रुपये या 1.58% की कमजोरी के साथ 6.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!