शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थॉमस कुक (Thomas Cook) : करीब 12 गुना बढ़ा शुद्ध लाभ

सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में थॉमस कुक (Thomas Cook) के शुद्ध लाभ में 1188.14% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कमाये गये 4.64 करोड़ रुपये के मुकाबले थॉमस कुक का मुनाफा 59.77 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,988.02 करोड़ रुपये की तुलना में 51.17% की बढ़त के साथ 3,005.44 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में शुक्रवार को थॉमस कुक का शेयर 9.40 रुपये या 4.02% की गिरावट के साथ 224.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 274.15 रुपये और निचला स्तर 185.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!