शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) की आमदनी और मुनाफे में इजाफा

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) ने 28.61 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इसके मुकाबले 2017 की समान अवधि में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज या आईईएक्स का शुद्ध लाभ 26.49% की बढ़ोतरी के साथ 36.19 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 49.84 करोड़ रुपये की तुलना में 23.01% की बढ़त के साथ 64.74 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 26.1% की बढ़त के साथ 57.98 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.41% की बढ़ोतरी हो कर 82.6% हो गया। उधर बीएसई में शुक्रवार को आईईएक्स का शेयर 26.45 रुपये या 1.65% की गिरावट के साथ 1,580.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,674.40 रुपये और निचला स्तर 1,488.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!