शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के मुनाफे में 12.86% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा 150.62 करोड़ रुपये से घट कर 131.24 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी शुद्ध आमदनी में इजाफा हुआ, जो कि 665.59 करोड़ रुपये की तुलना में 5.79% अधिक 704.16 करोड़ रुपये रही। इस बीच प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल का का एबिटा 8% की गिरावट के साथ 210.20 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 568 आधार अंकों की गिरावट के साथ 29.9% रह गया। बीएसई में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल का शेयर 9,232.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 8,850.45 रुपये पर खुला। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 9,899.85 रुपये और निचला स्तर 6,667.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!