शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार गिरावट के बीच पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) में उछाल

शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली के बीच पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) में जबरदस्त खरीदारी चल रही है।

पीसी ज्वेलर के भाव में आज 16% से अधिक की मजबूती आयी है। शुक्रवार को इसका शेयर करीब 60% गिर गया था, मगर अंत में 24.40% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज शुरुआत से ही यह मजबूत स्थिति में है। पीसी ज्वेलर में यह उतार-चढ़ाव वकरांगी के साथ संबंधो के कारण आया, जो अपने ही शेयर की मात्रा और कीमत से छेड़-छाड़ के मामले में बाजार नियामक सेबी की निगाह में है।
बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 365.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 360.00 रुपये पर खुला और एक तीखी उछाल के साथ 470.80 रुपये तक चढ़ा। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर का भाव 59.40 रुपये या 16.25% की तेजी के साथ 425.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!