शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के मुनाफे में 40% की गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध आमदनी में बढ़त के बावजूद एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) का मुनाफा घट गया।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 35.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में एवरेडी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.49% घट कर 20.94 करोड़ रुपये रह गया। मगर इसी बीच एवरेडी की शुद्ध आमदनी 344.77 करोड़ रुपये से 7.19% की वृद्धि के साथ 369.56 करोड़ रुपये हो गयी। बीएसई में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर 397.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 385.25 रुपये पर खुला। सत्र के मध्य में यह 370.00 रुपये के निचले स्तर तक भी गिरा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे एवरेडी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 18.45 रुपये या 4.64% की गिरावट के साथ 378.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!