शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके हेल्थकेयर (TTK Healthcare) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बाजार में कमजोरी के बीच टीटीके हेल्थकेयर (TTK Healthcare) के शेयर ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

शुक्रवार को कंपनी ने अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किये थे, जिनका असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है। साल दर साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 243% की वृदधि के साथ 12.24 करोड़ रुपये और आमदनी 19% अधिक 140 करोड़ रुपये रही। बीएसई में टीटीके हेल्थकेयर का शेयर 944.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 921.00 रुपये पर खुला और 1,096.65 रुपये के सर्वाधिक भाव तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे टीटीके हेल्थकेयर के शेयरों में 130.45 रुपये या 13.81% की तेजी के साथ 1,075.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!