शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) को हुआ 176 करोड़ रुपये का घाटा

आईएफसीआई (IFCI) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 176.87 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी 43.94 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। हालाँकि इस दौरान आईएफसीआई की शुद्ध आमदनी में इजाफा हुआ, जो कि 577.28 करोड़ रुपये से 8.57% अधिक 626.80 करोड़ रुपये रही। दूसरी ओर बीएसई में आईएफसीआई का शेयर 25.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 25.00 रुपये पर खुला। लगभग पूरे समय लाल निशान में रहने के बाद अंत में यह 0.55 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 24.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 34.55 रुपये और निचला स्तर 20.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!