शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एमसीएलआर में की कटौती

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 25 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.05% से घटा कर 7.80%, एक महीने के लिए 8.10% से घटा कर 7.85% और तीन महीनों के लिए 8.15% से घटा कर 7.95% एमसीएलआर कर दी। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.25% की तुलना में 8.15% और एक साल की अवधि के लिए पहले की तरह 8.30% रहेगी। एमसीएलआर के संबध में एक और बड़ा फैसला लेते हुए बैंक ने एक साल से अधिक अवधि के लिए इस दर का चलन रोक दिया है। बैंक की ये नयी दरें 07 फरवरी से प्रभाव में आयेंगी।
इसके बाद बाजार में गिरावट के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में भी कमजोरी आयी है। बैंक का शेयर बीएसई में 157.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 151.50 रुपये पर खुला है। करीब 9.35 बजे यह 5.60 रुपये या 3.56% की गिरावट के साथ 151.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!