शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तीखी गिरावट के बीच ऑयल इंडिया (Oil India) का शेयर 2% से अधिक मजबूत

करीब 12 बजे सेंसेक्स में 1,006 अंक की कमजोरी के बावजूद ऑयल इंडिया (Oil India) के शेयर में 2.50% की मजबूती है।

तेजी के सहारे इंडियन ऑयल अपने 3 महीनों के निचले स्तरों से भी ऊपर आ गया है। कंपनी के शेयर में मजबूती बोनस शेयर जारी करने की योजना का ऐलान करने से आय़ी है। इंडियन ऑयल का निदेशक समूह इस मामले पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बैठक करेगा।
बीएसई में ऑयल इंडिया के शेयर ने 336.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 332.00 रुपये पर शुरुआत की और यह 350.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 8.15 रुपये या 2.42% की बढ़ोतरी के साथ 344.55 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!