शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के मुनाफे में 181.45% की जोरदार बढ़ोतरी

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में साल दर साल आधार पर 181.45% की बढ़ोतरी हुई।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 17.96 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 50.55 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। मगर इस बीच में कंपनी की शुद्ध आमदनी सिर्फ 4.66% अधिक रही। कंपनी ने 1,904.30 करोड़ रुपये की तुलना में 1,993.20 करोड़ रुपये की आमदनी की। साथ ही जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटा 14.6% गिर कर 563.60 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 637 आधार अंकों की कमजोरी के साथ 28.3% रह गया। दूसरी तरफ बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर 84.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 79.60 रुपये पर खुला। कारोबार के बीच में इसका ऊपरी भाव 84.30 रुपये और न्यूनतम भाव 79.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.10 रुपये या 2.47% की गिरावट के साथ 82.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!