शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक महिंद्रा बैंक और केईसी इंटरनेशनल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक महिंद्रा बैंक और केईसी इंटरनेशनल शामिल हैं।

बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने अपनी एनपीए के एक बड़े हिस्से की बिकवाली के लिए बोली माँगी।
हीरो मोटोकॉर्प - सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ 4.3% की बढ़त के साथ 805.4 करोड़ रुपये रहा।
आईडीबीआई बैंक - क्रिसिल ने बैंक की रेटिंग निगेटिव से स्थिर की।
प्राज इंडस्ट्रीज - कंपनी को 16.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
मैकनली भारत - कंपनी को 68.3 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ।
यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा - ये दोनों बैंक भूषण स्टील का लोन एसएसजी को बेच सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक, इडेलवाइज - इकाइयों ने आलोक इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी खरीदने में रूचि दिखायी है।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने मोनेट इस्पात के साथ समझौता किया।
केईसी इंटरनेशनल - केईसी इंटरनेशनल को 2,035 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
केनरा बैंक - केनरा बैंक के बोर्ड ने सरकार को 4,870 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स - जाम्बिया में 41 लाख डॉलर का ठेका मिला। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!