शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले विभिन्न कार्य, शेयर उछला

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को अलग-अलग व्यापारों में कुल 2,035 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें रेलवे में 1,769 करोड़ रुपये, बिजली उद्योग में 161 करोड़ रुपये, आवासीय योजना के लिए 30 करोड़ रुपये, केबल व्यापार में 63 करोड़ रुपये और सौर ऊर्जा व्यापार में 12 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है। इससे केईसी इंटरनेशनल का शेयर भी आज 7% से अधिक मजबूत हुआ है। बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 347.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 368.55 रुपये पर खुला और 375.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 12 बजे के आस-पास केईसी इंटरनेशनल का शेयर 24.75 रुपये या 7.12% की मजबूती के साथ 372.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!