शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो केनरा बैंक (Canara Bank) ऐसे जुटायेगा 4,865 करोड़ रुपये

मंगलवार को केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

अपनी बैठक में निदेशक मंडल ने भारत सरकार के पक्ष में 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयर जारी करके कुल 4,865 करोड़ रुपये जुटाने को हरी झंडी दिखा दी। इस मामले में शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 01 मार्च 2018 को असाधारण सार्वजनिक बैठक बुलायी गयी है। बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 318.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 321.00 रुपये पर खुला। शुरू से ही केनरा बैंक में गिरावट का रुख रहा है। करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 318.30 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!