शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) में करीब 1.5% की मजबूती

सेंसेक्स में 452 अंकों की बढ़त के बीच प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) का शेयर करीब 1.50% की मजबूती दिखा रहा है।

विप्रो ने बीते मंगलवार को रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट प्लान - 2004 के तहत 64,772 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इसके बाद विप्रो के शेयर में बढ़त का रुख आया है।
बीएसई में विप्रो का शेयर 289.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 291.00 रुपये पर खुला। लगातार ऊपर चढ़ते हुए 12.20 बजे के करीब यह 4.15 रुपये या 1.43% की बढ़त के साथ 293.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!