शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) करेगी शीतकालीन ओलम्पिक खेल प्योंगचांग 2018 का प्रसारण

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) को भारत में शीतकालीन ओलम्पिक खेल प्योंगचांग 2018 का प्रसारण करने का अधिकार मिल गया है।

कंपनी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने जियो टीवी (Jio TV) पर इन खेलों के प्रसारण का डिजिटल अधिकार दिया हैं। यह खेल 9 से 25 फरवरी तक दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउंटी में होंगे, जिनमें भारत सहित 90 देशों ने हिस्सा लिया है।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर इस खबर का अच्छा असर दिख रहा है। कंपनी का शेयर 894.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 896.35 रुपये पर खुलने के बाद 910 रुपये के भाव तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8.70 रुपये या 0.97% की बढ़ोतरी के साथ 902.70 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!