शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 63% शानदार वृद्धि

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 63.76% की जोरदार बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कमाये गये 93.54 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 153.19 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इसकी शुद्ध आमदनी सपाट रही। कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदन इस दौरान 6,464.86 करोड़ रुपये से 0.45% अधिक 6,494.44 करोड़ रुपये हो गयी।
उधर बीएसई में बीएचईएल के शेयर पर परिणामों का अच्छा असर दिख रहा है। कंपनी का शेयर 93.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 96.00 रुपये पर खुलने के बाद 98.65 रुपये के भाव तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे इसके शेयरों में 1.40 रुपये या 1.49% की बढ़ोतरी के साथ 95.35 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!