शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) बेचेगी संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने एक संयुक्त उद्यम में 22% हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है।

कंपनी महिंद्रा सान्यो (Mahindra Sanyo) की यह हिस्सेदारी (10 रुपये प्रति वाले 26,36,401 शेयर) सान्यो स्पेशल स्टील (Sanyo Special Steel) को 146.32 करोड़ रुपये में बेचेगी। महिंद्रा सैन्यो एक साझा उद्यम है, जिसमें महिद्रा की 51%, सान्यो स्पेशल स्टील की 29% और मित्सुई (Mitsui) की 20% हिस्सेदारी है।
दूसरी ओर सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट के बीच महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर भी दबाव में है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 753.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 748.00 रुपये पर खुलने के बाद अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब 11.40 बजे यह 5.10 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 748.65 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!