शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार 9 दिन गिरने के बाद वकरांगी (Vakrangee) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

वकरांगी (Vakrangee) का शेयर 5% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

इससे पहले लगातार 9 दिनों की गिरावट में इसका मूल्य 62% घट गया। आज भी इसकी शुरुआत 10% गिरावट के साथ निचले सर्किट पर ही हुई थी, मगर निवेशकों की खरीदारी से इसने वापसी की। करीब सवा 11 बजे तक एनएसई तथा बीएसई में मिला कर इसके 2.15 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि 10.2 लाख शेयरों के लिए खरीदारी आवेदन बकाया थे। करीब 12.10 बजे वकरांगी का शेयर 9.60 रुपये या 4.99% की मजबूती के साथ 202.00 रुपये के ऊपरी सर्किट भाव पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!