शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर में 12% से अधिक मजबूती

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर भाव में आज 12% से ज्यादा की बढ़त हुई है।

दरअसल अरबपति सिंह बंधुओं, मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह, ने कंपनी के निदेशक समूह से इस्तीफा दे दिया है। सिंह बंधुओं के इस्तीफे के मामले पर कंपनी का बोर्ड 13 फरवरी को अपनी बैठक में विस्तार से चर्चा करेगा। बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 126.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 123.10 रुपये पर खुला और पौने 10 बजे के आस-पास 157.05 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.35 बजे फोर्टिस का शेयर 15.15 रुपये या 12.01% की मजबूती के साथ 141.25 रुपये के स्तर पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख