शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) का मुनाफा 24.9% घट गया।

पिछले कारोबारी साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 53.6 करोड़ रुपये के मुकाबले स्ट्राइड्स शासुन का लाभ 40.3 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 729.78 करोड़ रुपये से 2.63% की वृद्धि के साथ 749.04 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा कंपनी का ऑपरेटिंग प्रोफिट 13.2% घट कर 122.9 करोड़ रुपये और मार्जिन 300 आधार अंक घट कर 16.4% रह गया। उधर बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर 713.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 695.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 739.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 16.20 रुपये या 2.27% की तेजी के साथ 729.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!