शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने नहीं किया ब्याज का भुगतान

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने डिबेंचरों पर 375 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान नहीं किया।

कंपनी को 07 फरवरी को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर ब्याज की तीसरी किस्त का भुगतान करना था। रिलायंस कम्युनिकेशंस इस समय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरधारकों वाले संयुक्त ऋणदाता मंच (जेएलएफ) द्वारा लागू सामरिक ऋण पुनर्गठन (एसडीआर) प्रक्रिया में है, इसलिए यह डिबेंचरों पर भुगतान के लिए कोई रिकॉर्ड तिथि तय नहीं करेगी। उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर शुक्रवार को 0.45 रुपये या 1.69% की बढ़त के साथ 27.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 41.77 रुपये और निचला स्तर 9.60
रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!