शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की आमदनी घटी, मुनाफा बढ़ा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का मुनाफा 12.49% अधिक रहा।
पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 1,080.85 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 1,215.91 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी की शुद्ध आमदनी 11,843.74 करोड़ रुपये से 2.24% की हल्की गिरावट के साथ 11,577.78 करोड़ रुपये रह गयी। उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर शुक्रवार को 3.80 रुपये या 0.50% की कमजोरी के साथ 749.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 802.80 रुपये और निचला स्तर 612.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

 

 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!